Shri Baba Gorakhnath Kripaa Milk Producer Organization Limited

चेयरमैन का संदेश

हमारे चेयरमैन के डेस्क से

प्रिय सदस्य बहनों,

आप सभी को श्री बाबा गोरखनाथ कृपा दुग्ध उत्पादक संस्था की ओर से हार्दिक अभिवादन।

हमारी अपनी कंपनी, दिनांक 26 नवम्बर 2023 को हमारी कंपनी ने रुद्रपुर बीएमसी के अंतर्गत 50 गाँवों से दूध संकलन कार्य का शुभारंभ किया। आज लगातार प्रगति की ओर अग्रसर है। यह हम सभी सदस्य बहनों के सहयोग, विश्वास और सामूहिक प्रयास का परिणाम है कि हम एक मजबूत, पारदर्शी और महिला-केन्द्रित दुग्ध उत्पादक संगठन के रूप में उभर रहे हैं।

21 दिसम्बर 2024 को माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा कंपनी के 7 दुग्ध अवशीतन केंद्रों एवं हमारी कंपनी का विधिवत लोकार्पण किया गया। यह अवसर हम सभी दुग्ध उत्पादक बहनों के लिए गर्व और सम्मान का क्षण था।

हमारी कंपनी की स्थापना का उद्देश्य केवल दूध की बिक्री नहीं, बल्कि गाँव स्तर पर पारदर्शिता के साथ उचित मूल्य पर दूध की खरीद, समय पर भुगतान, और पशुओं की देखभाल के लिए तकनीकी सेवाएं उपलब्ध कराना है।

हमने कंपनी के सवा वर्ष के कार्यकाल में 500 गाँवों में मिल्क प्रोड्यूसर पॉइंट (MPP) स्थापित किए हैं और 20,000 से अधिक महिला दुग्ध उत्पादकों को कंपनी से जोड़ा है। यह हमारी सामूहिक ताकत और विश्वास का प्रमाण है।

आने वाले समय में, कंपनी का लक्ष्य गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज जिलों में और अधिक गाँवों को जोड़ना तथा महिला सदस्यों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। साथ ही, हम पशुओं की उत्पादकता बढ़ाने और दूध उत्पादन की लागत कम करने के लिए कृत्रिम गर्भाधान, संतुलित पशु आहार, चारा विकास एवं पशु पोषण जैसे कार्यक्रमों की शुरुआत भी शुरुआत कर दी गई है ।

इस सफलता की यात्रा में हमें एनडीडीबी डेयरी सर्विसेस एवं उत्तर प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन का विशेष सहयोग मिला है, जिनकी आर्थिक सहायता और मार्गदर्शन के लिए हम आभारी हैं एवं हृदय से धन्यवाद करती हूँ, जिन्होंने हमें हमारी सामूहिक शक्ति का एहसास कराया और कंपनी की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

हमें पूरा विश्वास है कि हम बहनों की यह अपनी कंपनी, दुग्ध उत्पादक महिलाओं के लिए न केवल बेहतर आय का माध्यम बनेगी, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाकर इस क्षेत्र में प्रेरणास्रोत भी सिद्ध होगी।

शुभकामनाओं सहित,
आपकी विश्वसनीय

शकुंतला देवी

अध्यक्ष, श्री बाबा गोरखनाथ कृपा दुग्ध उत्पादक संस्था

“नारी शक्ति के बढ़ते कदम – गोरखनाथ संस्था के संग”

Scroll to Top